स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मिशन शक्ति फेज-06! सीएचसी बांकेगंज पहुंचीं छात्राएं, स्वास्थ्य के प्रति हुर्इं जागरूक

किशोरावस्था में बदलाव, संतुलित आहार और माहवारी स्वच्छता की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति फेज-06! सीएचसी बांकेगंज पहुंचीं छात्राएं, स्वास्थ्य के प्रति हुर्इं जागरूक

बांकेगंज-खीरी। शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बांकेगंज एवं कंपोजिट विद्यालय कुकरा की छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांकेगंज का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक किया गया।


भ्रमण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों, संतुलित आहार तथा माहवारी के दौरान स्वच्छता प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
डॉ. अमित सिंह ने छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे और चिकित्सकों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।


इस शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर मीना-राजू मंच की सुगमकर्ता अकदीप कौर, प्रेरणा यादव सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद रहीं। विद्यालय परिवार ने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित सिंह एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें