स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, कम मरीज मिलने पर जताई नाराजगी

प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, कम मरीज मिलने पर जताई नाराजगी

पायनियर संवाददाता। सतरिख, बाराबंकी

प्रदेश के कारागार राज्य व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार की सुबह सीएचसी जाटा बरौली का निरीक्षण किया। 10 बजकर 50 मिनट तक 28 मरीज देखे जाने पर बोले यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं इतने कम मरीज कैसे। अस्पताल पहुंचे मंत्री ने पर्चा काउंटर कक्ष, ओपीडी कक्ष,आयुष डॉ कक्ष, काउंसलर महिला कक्ष,जेएसवाई वार्ड, ड्यूटी कक्ष, प्रसव कक्ष, जन औषधि केंद्र, लैब,आकस्मिक कक्ष के अलावा शौचालय मीटिंग हॉल और छत के ऊपर जाकर पानी की टंकी को देखा। मीटिंग हॉल में बोर्ड पर पुरानी तिथि अंकित होने पर नाराजगी जताई बोले ऐसा क्यों।

छत पर पानी की टंकी का ढक्कन खुलवाकर पानी है कि नहीं इसकी पड़ताल कराई शौचालय देखने के दौरान मंत्री ने सीएचसी के स्टाफ से पूछा आप लोग इसे प्रयोग नहीं करते क्या आपके केबिन में दूसरा शौचालय होगा इस पर जवाब आया नहीं इसी को प्रयोग करते हैं।गांव के निवासी सुमित कुमार, राधेश्याम, अशोक कुमार, राजाराम, मोहम्मद अयूब व बृजेश कुमार सहित कुछ अन्य लोगों ने आरोप लगाया यहां स्वास्थ्य सेवाएं समुचित नहीं मिलती मामूली चोट पर भी जिला अस्पताल रेफर किया जाता है एक्सरे कराने के बाद रिपोर्ट मोबाइल पर दी जाती है इस पर मंत्री ने पर भीड से वृद्ध रामसुमिरन को बुलाकर पूछा कि इसी गांव में रहते हो अस्पताल इलाज के लिए कब आए थे वृद्ध ने जवाब दिया करीब 5 माह पूर्व मंत्री बोले इलाज मिला था वृद्ध ने हां मैं जवाब दिया।

मंत्री ने कहा कि यदि फिल्म खत्म हो गई है तो एक्स-रे रिपोर्ट मोबाइल पर लेने में क्या दिक्कत है मंत्री के जाने के बाद ग्रामीणों ने सीएमओ डॉ रंजन गौतम के पास पहुंच कर सीएचसी में तैनात कुछ डॉक्टरों और स्टाफ के समय से ड्यूटी पर न आने और मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें