स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

मेंस यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप:  यूपी के 5 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन,केतन कुशवाहा बने कप्तान

मेंस यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप:  यूपी के 5 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन,केतन कुशवाहा बने कप्तान

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। मस्कट (ओमान) में होने वाली मेंस यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप-2026 के लिए घोषित भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम में उत्तर प्रदेश का दबदबा देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के पांच होनहार खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाई है। प्रदेश के लिए इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि यहां के प्रतिभाशाली खिलाड़ी केतन कुशवाहा को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

आगामी 20 से 25 जुलाई तक मस्कट में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश के जिन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में स्थान बनाया है, उनमें कप्तान केतन कुशवाहा के साथ प्रह्लाद राजभर, शाहरुख अली, राहुल यादव एवं रोमित पाल शामिल हैं। चयनकर्ताओं के अनुसार, इन खिलाड़ियों का चयन उनके हालिया घरेलू सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं मैदान पर निरंतर की गई कड़ी मेहनत के आधार पर किया गया है।

 भारतीय टीम के मुख्य कोच (प्रशिक्षक) की कमान उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनीश मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक एवं यूपी हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह इस टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यूपी हॉकी से जुड़े पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम मस्कट में देश का तिरंगा लहराकर लौटेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें