बी फार्मा प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटा था बेटा
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हीरालालखेड़ा गांव में बीते गुरूवार की देर रात निजी अस्पताल के कर्मचारी के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह युवक का शव फांसी के फंदे से लटका देख किरायेदार ने पिता को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा।मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी मजरा हीरालालखेड़ा निवासी विनीत यादव ने बताया कि वो एक निजी अस्पताल में मेडिकल असिस्टेंट है और गुरूवार की रात नाइट ड्यूटी पर चले गए थे।
घर पर इकलौता बेटा विकास (19वर्ष) था,देर रात बेटे विकास ने घर के कमरे की छत में लगे पंखे में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह मकान में रहने वाले किरायेदार ने बेटे विकास का शव फांसी के फंदे से लटका देखा तो उन्हे घटना की सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल से पिता घर पहुंचे ओर बेटे का शव फांसी के फंदे से लटका देख चीख पड़े। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा। मृतक छात्र इंटर पास कर बी फार्मा प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार में पिता व एक बहन है।










