स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
2027 में यूपी में सरकार बनाएगी भारत जोड़ो पार्टीः नासिर अलीबैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन2027 में यूपी में सरकार बनाएगी भारत जोड़ो पार्टीः नासिर अलीबैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन

मौत के मुंह से 5 बच्चों को खींच लाया रामू कश्यप, प्रधान ने किया सम्मान

प्रधान सविता मिश्रा ने स्मृति चिह्न व नकद धनराशि देकर किया सम्मानित, भाजपा नेता अनिल राठौर ने पटका पहनाकर बढ़ाया मान

मौत के मुंह से 5 बच्चों को खींच लाया रामू कश्यप, प्रधान ने किया सम्मान

लखीमपुर-खीरी। जिस वक्त मुल्लापुर के पास उफनता छोहा एक बोलेरो को बच्चों समेत निगल रहा था और चारों तरफ चीख-पुकार मची थी, उस वक्त गांव के रामू कश्यप ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़ों के बस की बात नहीं। बिना अपनी जान की परवाह किए वह तेज बहाव में कूद गया और बोलेरो में फंसे पांच मासूमों को सकुशल बाहर निकालकर नया जीवन दिया।
जानकारी मुताबिक,शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में रामू की बहादुरी के चर्चे हैं। इसी साहस को सलाम करने के लिए ग्राम प्रधान सविता मिश्रा और भाजपा नेता अनिल राठौर मुल्लापुर पहुंचे और हीरो रामू कश्यप का सम्मान किया।


पसगवां विकासखंड की ग्राम प्रधान सविता मिश्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ विकास कार्यों में ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सबसे आगे रहती हैं। मुल्लापुर गांव के पास उफनते छोहे में डूबी बोलेरो से 5 बच्चों की जान बचाने वाले रामू कश्यप को सम्मानित कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है।
मुल्लापुर पहुंचकर प्रधान सविता मिश्रा ने रामू कश्यप को स्मृति चिह्न और नकद धनराशि भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रामू ने संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर बच्चों को बचाने में मदद की। उनका यह साहस समाज के लिए प्रेरणादायक है।

प्रधान सविता मिश्रा की संवेदनशीलता की हो रही सराहना:मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रधान सविता मिश्रा की इस पहल की जमकर तारीफ की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान सविता मिश्रा हमेशा जरूरतमंदों और साहसी लोगों के सम्मान में सबसे आगे रहती हैं।

वहीं, भाजपा नेता अनिल राठौर ने भी रामू कश्यप को पटका पहनाकर सम्मानित किया और प्रधान सविता मिश्रा की इस पहल की सराहना की।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह मोहम्मदी स्थित यूडी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो मुल्लापुर के पास उफनते छोहे में डूब गई थी, जिसे रामू कश्यप, छात्र प्रशांत और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें