स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

  • सातों दिन बैंक खोलने, कैश हैंडलिंग चार्ज और मिनिमम बैलेंस पेनल्टी खत्म करने की मांग

पायनियर संवाददाता।बरेली

बैंकों से संबंधित व्यापारियों और उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने जिला अध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता के नेतृत्व में वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। व्यापारियों ने बैंकिंग नियमों में बदलाव कर व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु बनाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि अधिकांश व्यापारिक लेनदेन बैंकों के माध्यम से होते हैं। बैंक बंद रहने से भुगतान संबंधी कार्य प्रभावित होते हैं और व्यापारियों के साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने सभी सरकारी बैंकों को सातों दिन खोलने के आदेश जारी करने की मांग की।
ज्ञापन में बचत खातों पर कम ब्याज और चालू खातों पर ब्याज नहीं मिलने के बावजूद मिनिमम बैलेंस पेनल्टी लगाए जाने पर आपत्ति जताई गई। साथ ही चेक बाउंस होने पर भुगतान प्राप्त करने वाले व्यापारी के बजाय केवल चेक जारी करने वाले पर चार्ज लगाने की मांग की गई। व्यापारियों ने नकदी जमा करने और निकालने पर लगाए जा रहे कैश हैंडलिंग चार्ज समाप्त करने की भी मांग उठाई।
व्यापार मंडल ने कहा कि नियमित रूप से चल रहे लोन और लिमिट खातों के नवीनीकरण तथा संपत्ति के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर व्यापारियों से अतिरिक्त खर्च वसूला जाता है। इस वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा तीन माह तक ब्याज जमा नहीं होने या तकनीकी कारणों से खातों को एनपीए घोषित करने की अवधि बढ़ाकर छह माह करने तथा तकनीकी कमियों में सुधार का अवसर देने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन में केवाईसी की अवधि बढ़ाकर दस वर्ष करने और विभिन्न खातों पर लगाए जाने वाले मेंटेनेंस चार्ज समाप्त करने की मांग भी शामिल रही। व्यापार मंडल ने वित्त मंत्री से व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर राहत देने की मांग की। ज्ञापन हे दौराम अकरम खान , परवेज आलम , डॉ मुदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें