स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मतदाताओं से संपर्क और कार्यकर्ताओं में तालमेल से मिलेगी जीत-रमेश सिंह

मतदाताओं से संपर्क और कार्यकर्ताओं में तालमेल से मिलेगी जीत-रमेश सिंह

भाजपा नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर किया विचार-विमर्श

पायनियर ।  सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह का जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल व संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह की उपस्थिति में आगामी स्रातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यअतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्र प्रभारी काशी रमेश सिंह ने कहा कि स्रातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से योजनाबद्ध तरीके से लगना होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, मतदाताओं से निरंतर संपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से चुनाव संबंधी तैयारियों को गति दी जानी चाहिए। बैठक में चुनाव से संबंधित संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, मतदाता संपर्क तथा चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि जनपद में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर स्रातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटें।
इस मौके पर मुख्यरुप से क्षेत्रीय मंत्री भाजपा देवेन्द्र मौर्या, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शीतला आचार्य, कृष्णमुरारी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें