स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति

मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, आज मां चंद्रघंटा की आराधना से पांच विकारों पर विजय का संदेश

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारियों के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से ज्ञान, वैराग्य और तप की शक्ति प्राप्त होती है। देवी के दाएं हाथ में जपमाला और बाएं हाथ में कमंडल सुशोभित है।

मंदिर में हवन-यज्ञ

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रात:कालीन आरती और हवन-यज्ञ का आयोजन करवाया। उन्होंने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों को आध्यात्मिक बल मिलता है। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में प्रतिदिन हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं तिकोना पार्क स्थित सिद्धपीठ काली मंदिर और एनएच-पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। पंडित गोपाल ने बताया कि मां चंद्रघंटा की पूजा से काम, क्रोध, मोह, लोभ और अहंकार जैसे पांच विकारों पर विजय पाने की प्रेरणा मिलती है। देवी के मस्तक पर अर्धचंद्र और हाथ में घंटा सुशोभित है। पंडित गोपाल के अनुसार, मां को गन्ने की गंडेरी और मक्खन का भोग लगाया जाता है। श्रद्धापूर्वक पूजा करने से साहस और आत्मबल प्राप्त होता है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें