स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

दिल्ली की अदालतों में बड़ा फेरबदल, 28 जजों के तबादले

दिल्ली की अदालतों में बड़ा फेरबदल, 28 जजों के तबादले

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली की जिला अदालतों में 28 न्यायाधीशों के तबादले किए। इनमें राउज एवेन्यू अदालत में सीबीआई मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा भी शामिल हैं। उन्हें द्वारका की दक्षिण-पश्चिम जिला अदालत भेजा गया है। चांगोत्रा हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े धनशोधन मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी है। दक्षिण-पश्चिम जिला अदालत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाली बंसल को नया विशेष सीबीआई न्यायाधीश बनाया गया है। वह अब राउज एवेन्यू अदालत में सीबीआई से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। राउज एवेन्यू अदालत से विशेष न्यायाधीश धीरज मोर, छवि कपूर और मनीषा खुराना कक्कड़ का भी तबादला किया गया है। वहीं, दिव्यांग ठाकुर और सत्यब्रत पांडा को राउज एवेन्यू की विशेष अदालतों में नियुक्त किया गया है। दिल्ली न्यायिक अकादमी के प्रशासन निदेशक मोहम्मद फर्रुख को रोहिणी की जिला वाणिज्यिक अदालत में जिला न्यायाधीश बनाया गया है। एक सीबीआई अदालत खत्म हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू अदालत परिसर की एक विशेष सीबीआई अदालत को खत्म करने का भी आदेश दिया है। यह अदालत विशेष न्यायाधीश गौरव राव की थी। इस अदालत में लंबित मामलों को दूसरी सीबीआई अदालतों में बांटा जाएगा। हालांकि, कोयला खदान मामलों की सुनवाई कर रही अदालतों और विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत को इससे अलग रखा गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें