स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

रहीमाबाद-लखनऊ शेरनीज और सेज फाल्कन- 4स्क्वायर वारियर्स के बीच पहले दिन मुकाबले होंगे

महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से
रहीमाबाद-लखनऊ शेरनीज और सेज फाल्कन- 4स्क्वायर वारियर्स के बीच पहले दिन मुकाबले होंगे

लखनऊ। लखनऊ में पहली बार हो रही लखनऊ महिला प्रीमियर लीग-2026 का बुधवार को गोमती रिवर फ्रट स्थित सेज क्रिकेटर स्टेडियम में भव्य शुभारम्भ होगा। छह दिवसीय इस लीग में लखनऊ के खिलाड़ियों से सजी छह टीमें चैंपियन बनने को आपस में भिड़ेंगी। लीग में कुछ मैच दिन में और कुछ शाम को फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।

लीग के चेयरमैन और सीएएल के अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल ने बताया कि कि लखनऊ की महिला क्रिकेटरों के लिए यह अपने किस्म का पहला बड़ा इवेंट है। पहली बार एक पेशेवर रवैये के तहत खिलाड़ियों को सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस लीग के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव मिलेगा और उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए मजबूत मंच प्राप्त होगा। महिला खिलाड़ियों को डे-नाइट टी-20 क्रिकेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

लीग में कुल 12 मैच खेले जाएंगे। लीग दौर में छह मैच होंगे। शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल के विजेताको 2.00 लाख और उपविजेता को 1.50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा पर्पल कैप, आरेंज कैप, प्लेयर आफ द लीग, प्लेयर आफ द मैच जैसे पुरस्कार भी नगद दिए जाएंगे।

बुधवार को दिन में रहीमाबाद रायल्स और लखनऊ शेरनीज के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं लीग का उद्घाटन शाम 6.00 बजे होगा। यह मैच सेज फाल्कन और 4 स्क्वायर वारियर्स के बीच खेला जाएगा। लीग में इण्डिया-ए के लिए खेल चुकी चांदनी शर्मा के अलावा आलराउण्डर संध्या यचादव, सोनाली सिंह, आरजू सिंह, अन्वेषा चटर्जी, बल्लेबाज अंशू तिवारी, शशिबालन, प्रियांशी यादव, प्रियांशी पाण्डेय, आयुषी श्रीवास्तव, गेंदबाज शिल्पी, संध्या क्षेत्री जैसी नामचीन क्रिकेटर विभिन्न टीमों की तरफ से हिस्सा ले रही हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें