स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मगन बिहारी हत्याकांड: मृतक की पत्नी को विधायक ने सौंपा दो लाख का चेक

मगन बिहारी हत्याकांड: मृतक की पत्नी को विधायक ने सौंपा दो लाख का चेक

मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता, डॉ. नीरज बोरा ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के भरत नगर निवासी मगन बिहारी तिवारी (70) हत्याकांड में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक मृतक की पत्नी माया कुमारी को सौंपा। विधायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मगन बिहारी तिवारी की हत्या बेहद अफसोसजनक और गंभीर है। प्रदेश सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 20 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डॉ. बोरा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार के लिए दो लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की, जिसका चेक मंगलवार को मृतक की पत्नी को प्रदान किया गया।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें