स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

यूपी राज्य आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ का दमदार प्रदर्शन, जीते पांच स्वर्ण पदक

यूपी राज्य आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ का दमदार प्रदर्शन, जीते पांच स्वर्ण पदक
 लखनऊ, पायनियर। लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो की टीम ने सुल्तानपुर के एचएमएचएम डिग्री कॉलेज में आयोजित यूपी राज्य आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए लखनऊ को गौरवान्वित किया।
गत 11 एवं 12 सितंबर 2026 को सुल्तानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ के लिए व्यक्तिगत पूमसे के सब जूनियर बालक वर्ग में दिव्य राज वंश तथा कैडेट वर्ग में हिमेश रावत ने स्वर्ण पदक जीते।वहीं क्योरगी के सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर-18 किग्रा भार वर्ग में विनायक राज वंश तथा अंडर-28 किग्रा भार वर्ग में आराध्य शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दूसरी ओर महिला सीनियर अंडर-46 किग्रा भार वर्ग में प्राची पाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
लखनऊ के सभी पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो के सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव की देखरेख में ताइक्वांडो प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा से आशियाना जोनल पार्क में नियमित ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। गौरतलब है कि इस राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बरेली, बदायूं, बलिया, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, आगरा, मेरठ, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, रामपुर, उन्नाव, कन्नौज एवं सहारनपुर सहित विभिन्न जिलों के करीब 470 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सुल्तानपुर की टीम ने पहला स्थान, आगरा ने दूसरा व सीतापुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें