स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

कलारीपयट्टू में सात स्वर्ण के साथ लखनऊ मंडल ओवरऑल चैंपियन

कलारीपयट्टू में सात स्वर्ण के साथ लखनऊ मंडल ओवरऑल चैंपियन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम,श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल ,राज्य स्तरीय विद्यालयीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता-2026

लखनऊ, पायनियर। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में शनिवार को राज्य स्तरीय विद्यालयीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता-2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सात स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मंडल ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। बालक वर्ग में चार और बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने जीते।

प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। विजेता खिलाड़ियों को सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश मुकेश शर्मा ने पदक और विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडेय, आरएसओ अतुल सिन्हा और कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।

अंडर-17 बालिका चुवाडुकल में लखनऊ की प्रियांशी प्रथम, जबकि बालक वर्ग में अयोध्या के अब्दुल सलमान प्रथम और लखनऊ के रुद्र प्रताप द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका चुवाडुकल में लखनऊ की समरीन बानो ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में लखनऊ के निखिल रावत प्रथम रहे।

अंडर-17 बालिका मेयपयट्टू में लखनऊ की शिवानी रावत और बालक वर्ग में प्रिंस मौर्य ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालक मेयपयट्टू में लखनऊ के तुषार प्रथम रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की त्रिधा मौर्य ने स्वर्ण पदक जीता। केट्टूकरी (लाठी) में अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की प्रियांशी और शिवानी रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ के निखिल रावत और लकी सिंह गौतम प्रथम रहे। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की चांदनी और मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अधिकारी, अभिलेख प्रभारी और निर्णायक मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन द्वारा नामित निर्णायकों के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न हुई।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें