स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

लघु फिल्म ‘वर्दी’ यूपी पुलिस ने की रिलीज़

लघु फिल्म ‘वर्दी’ यूपी पुलिस ने की रिलीज़

पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विशेष पहल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर यूपी पुलिस ने कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विशेष लघु फिल्म ‘वर्दी’ रिलीज़ की है। प्रख्यात बॉलीवुड निर्देशक, लेखक एवं अभिनेता तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म में यूपी एसटीएफ के शहीद निरीक्षक और कीर्ति चक्र से सम्मानित सुनील कुमार के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और शहादत को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में निर्मित इस लघु फिल्म के माध्यम से यूपी एसटीएफ के वीर शहीद निरीक्षक सुनील कुमार, कीर्ति चक्र से सम्मानित, के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। 

फिल्म के जरिए शहीदों के बलिदान के बाद उनके परिवार के जीवन में बने उस मौन और खालीपन को संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है, जहां अपने प्रियजन के बलिदान पर परिजनों को गर्व तो है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति की पीड़ा भी है। यह फिल्म उन परिवारों के मौन इंतज़ार और गहरे खालीपन को महसूस करने का प्रयास है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्रियजन को खोया है।फिल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक, लेखक एवं अभिनेता तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमित साध, वरिष्ठ टेलीविज़न अभिनेत्री अलका अमीन और नाज़िश ख़ान ने सशक्त अभिनय किया है।

फिल्म का वायस ओवर एवं स्क्रिप्ट यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर में नियुक्त आरक्षी कपिल दिनकर ने किया। फिल्म का क्रिएटिव डायरेक्शन पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के जनसम्पर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने किया। फिल्म का निर्माण सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से करवाया गया है। मुंबई में शूट की गई इस लघु फिल्म को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर यूपी पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया, ताकि वीर शहीदों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की गाथा जन-जन तक पहुँच सके तथा पुलिस बल के जवानों को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरणा मिलती रहे।उत्तर प्रदेश पुलिस सभी अमर बलिदानियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन करती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें