स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

कुपोषित बच्चों के गृहभ्रमण और फॉलोअप में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कुपोषित बच्चों के गृहभ्रमण और फॉलोअप में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और कायाकल्प कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश

जौनपुर

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलाई से सितंबर 2026 तक संचालित संभव अभियान 6.0 की प्रगति सहित विभिन्न पोषण एवं बाल विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने और प्रगति में सुधार के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। पूर्व में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कायाकल्प योजना के तहत आवश्यकता के अनुसार मरम्मत और अन्य जरूरी कार्य कराने को भी कहा गया। संभव अभियान के तहत गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सैम बच्चों के घर नियमित गृहभ्रमण करने तथा आशा और एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर बच्चों के फॉलोअप सहित अन्य सूचनाओं की फीडिंग शत-प्रतिशत अपडेट करने के निर्देश दिए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को भी सैम बच्चों के घर जाकर उनकी स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया।

बैठक में मुंगराबादशाहपुर विकासखंड की संभव अभियान में खराब प्रगति पर नाराजगी जताई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में सैम बच्चों के संदर्भन एवं भर्ती की समीक्षा करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को चिन्हित बच्चों को केंद्र में भर्ती कराने और नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा हुई और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी एनआरसी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें