स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

कंगना रनौत ने ‘अनुचित टिप्पणियों’ को लेकर ऋतिक रोशन पर निशाना साधा

कंगना रनौत ने ‘अनुचित टिप्पणियों’ को लेकर ऋतिक रोशन पर निशाना साधा

नई दिल्ली (एजेंसी)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अनुचित टिप्पणियां करने पर ऋतिक रोशन पर तीखा हमला बोला और उन पर आॅनलाइन ट्रोलिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ऋतिक ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें लिखा था हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। यह पोस्ट विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शनों पर कंगना की हालिया टिप्पणियों के बाद साझा की गई थी। इस पर ऋतिक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोगों को आॅनलाइन विमर्श से बहकना नहीं चाहिए और वह कोई भी रुख अपनाने से पहले सही संदर्भ और तथ्यों को परखेंगे।

उन्होंने कहा,मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए ए का पक्ष लेना कि अब तुम्हें बी पसंद नहीं है, यह हमारे समाज को जकड़े हुए उस बड़ी और गहरी समस्या का एक छोटा-सा हिस्सा है। मैं इंतजार करूंगा कि इस मुद्दे पर सही संदर्भ में और तथ्यों के आधार पर बात हो। वही निष्पक्ष होगा। लेकिन फिर भी, अब इसकी परवाह किसे है?

कंगना रनौत ने शनिवार को ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया से जुड़ी खबर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा साझा करते हुए कहा कि अभिनेता को उन लोगों की निंदा करनी चाहिए, जो उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें (कंगना) लगातार परेशान कर रहे हैं और आॅनलाइन निशाना बना रहे हैं। कंगना ने लिखा, प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि तुम्हें तुम्हारा आदर्श जीवनसाथी सबा आजाद मिल गई है। तुम दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हो और एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हो। ऐसे में किसी महिला का इस तरह मजाक उड़ाना तुम्हें शोभा नहीं देता। उन्होंने लिखा, इसके बजाय, आपको उन सभी लोगों की निंदा करनी चाहिए जो आपका नाम लेकर मुझे परेशान कर रहे हैं। आग में घी डालना और अपने साथी को शमिंर्दा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सद्बुद्धि आएगी और आप अनुचित टिप्पणियां करना बंद करेंगे।

ऋतिक ने अभी तक इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों कलाकारों के बीच विवाद 2016 से देखने में आ रहा है, जब दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ कि क्या वे प्रेम संबंध में थे। यह विवाद कानूनी लड़ाई, ईमेल लीक होने और समय-समय पर एक-दूसरे पर सार्वजनिक टिप्पणियां करने तक पहुंच गया। कंगना ने दावा किया था कि वे कुछ समय के लिए साथ थे, जबकि ऋतिक ने इन सभी दावों से इनकार किया था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें