स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

कैसरबाग पुलिस ने 24 घंटे में, आरोपी को किया गिरफ्तार

कैसरबाग पुलिस ने 24 घंटे में, आरोपी को किया गिरफ्तार
  • गोली कांड करने वाला जीजा गिरफ्तार

  • पत्नी के मायके में रहने से नाराज जीजा ने साले को मारी थी गोली

  • रिवॉल्वर, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कैसरबाग क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में अपने साले को गीली मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पत्नी के मायके में रहने और वापस साथ न आने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने ही साले को जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सनसनीखेज वारदात के बाद फरार आरोपी को कैसरबाग पुलिस और सर्विलांस टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब हो कि आठ जुलाई को तालाब गगनी शुक्ल, मॉडल हाउस निवासी आफरीन हुसैन ने कैसरबाग थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी मोहम्मद इलियास उर्फ अत्तू ने उनके घर में घुसकर उनके पति फजील हुसैन पर रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग की।

एक गोली फजील हुसैन के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैसरबाग पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर परिवर्तन चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से .32 बोर की फैक्ट्री मेड रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी और वापस आने को तैयार नहीं थी।

उसका आरोप था कि साला भी पत्नी का साथ दे रहा था। इसी रंजिश में वह देर रात ससुराल पहुंचा, सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हुआ और दरवाजा खुलते ही साले पर कई गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद वह फरार हो गया था और सरेंडर करने की सोच रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया था, तभी से आरोपी फरार चल रहा था पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें