स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

जनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

भगवान गणपति जी को 170 किलो लड्डू भोग लगाया जायेगा

जनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

पायनियर संवाददाता। बरेली

माँ गंगा बचाओ वैलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी, महिला कल्याण समिति व भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में मां गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ, रक्तदान महादान, सनातन एवं आध्यात्म चिंतन को समर्पित 2 दिवसीय एकादश द ग्रेट गणपति महोत्सव 2026 का आयोजन शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर बरेली के प्रागंण में 24 व 25 सितम्बर को किया जा रहा है। इस संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन संस्था मुख्यालय जीवन ज्योति कैम्पस के सभागार में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि 24 सितम्बर को सायं 5 बजे से भगवान गणपति जी की साढे छह फीट की मूर्ति , कलश स्थापना प्रख्यात कथा व्यास गोपाल कृष्ण ठाकुर जी द्वारा कराया जायेगा। द्वितीय सत्रं में सायं 6.00 बजे भजन संध्या, प्रख्यात भजन गायक राजेंद्र गुलाटी द्वारा आयेाजित की जायेगी। तृतीय सत्र में 8.00 बजे श्री कृष्ण महारास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, सम्मान समारोह, महाआरती, एवं शपथ , संकल्प दिलाया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माता जी सरस्वती देवी करेंगी साथ ही झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डाॅ. राधवेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार,भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,आदि के साथ शहर के दिग्गज उपस्थित रहेंगे।संरक्षक सीएल शर्मा, अनुपम कपूर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान गणपति जी को 170 किलो लड्डू भोग लगाया जायेगा। महोत्सव के दूसरे दिन 25 सितम्बर,को प्रातः 10 बजे भगवान गणपति जी की शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ राजेन्द्र नगर क्षेत्र से होते हुए राम गंगा तक जायेगी एवं भगवान गणपति जी की मूर्ति का विधिविधान से विर्सजन किया जायेगा। संस्था मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में डाॅ. रजनीश सक्सेना, वीरेन्द्र प्रसाद खण्डेलवाल, सीएल शर्मा, अनुपम कपूर, सतीश कातिब मम्मा,मोहम्मद नवी ,अंकुर सक्सेना,विशेष कुमार ,संजीव सक्सेना, अखिलेश शर्मा, मनीष रस्तोगी, कनिष्क शर्मा, अभिषेक सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय,चेतन पुरी,हरजीत कौर, रवि सक्सेना,धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें