स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

जन-जन की सरकार शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जन-जन की सरकार शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

पायनियर समाचार सेवा। गोपेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को दशोली ब्लॉक सभागार में ‘जन-जन की सरकार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर चंद्रकला तिवारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में ऐसे बहुउद्देशीय शिविर महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, जनसंवाद और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों का मुख्य लक्ष्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की ओर से रखी गई समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने की। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ नागरिक उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, दशोली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख दशोली विनीता देवी, नामित पार्षद कलावती देवी, ग्राम प्रधान, बीडीओ भवान सिंह राणा, तहसीलदार चमोली समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें