स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

जमीन विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला

जमीन विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला करने का मामला सामने आया है। हरदोई रोड स्थित गोला कुंआ अंडरपास के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने चलती कार को रोकने की कोशिश की। बचाव में भागी कार जब एक ट्रैक्टर से टकराकर रुकी, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर प्रॉपर्टी डीलर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। किला मैदान, काकोरी निवासी पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर इमरान मंसूरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपनी कार से दुबग्गा स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। 

जब उनकी गाड़ी गोलकुआं हरदोई रोड अंडरपास के पास पहुँची, तो वहां पहले से मौजूद कुछ संदिग्धों ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया। घबराहट में जब इमरान ने कार तेजी से भगाने की कोशिश की, तो उनकी गाड़ी सामने खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई। गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और सिर, हाथ की उंगलियों समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर वार किए। इस दौरान उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, तो हमलावर उन पर भी हमलावर होने की कोशिश करते हुए मौके से फरार हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस तुरंत हरकत में आई और घायल इमरान को इलाज के लिए सीएचसी काकोरी भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने काकोरी कस्बा निवासी सुब्रत उर्फ आकाश यादव, आमिर, सलमान और दोना गाँव निवासी उबैद के खिलाफ साजिश रचने और जानलेवा हमले का गंभीर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें