स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

भारत उच्च गुणवत्ता वाले, नवोन्मेषी दवा उत्पादों के लिए अपना बाजार खोलने को तैयार: गोयल

भारत उच्च गुणवत्ता वाले, नवोन्मेषी दवा उत्पादों के लिए अपना बाजार खोलने को तैयार: गोयल

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि घरेलू दवा निर्यात के लिए तरजीही पहुंच के बदले भारत वैश्विक औषधि क्षेत्र के उच्च गुणवत्ता वाले और नवोन्मेषी उत्पादों के लिए अपना बाजार खोलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय दवा उद्योग का बाजार वर्तमान में 60 अरब डॉलर है। इसके अगले पांच वर्षों में बढ़कर 120 अरब डॉलर तक पहुंचने की क्षमता है। गोयल ने औषधि निर्यात संवर्धन परिषद के एक कार्यक्रम में कहा बाजार पहुंच के संदर्भ में, हम दुनिया के अन्य हिस्सों के औषधि क्षेत्र के उच्च गुणवत्ता वाले और नवोन्मेषी उत्पादों के लिए अपने दरवाजे खोलने को तैयार हैं, क्योंकि जिन देशों के साथ हमने मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, उनमें हमारे अधिकांश दवा उत्पादों के लिए हमें शून्य प्रतिशत पर या तरजीही बाजार पहुंच प्राप्त हुई है।

मंत्री ने वैश्विक दवा कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यहां एक विशाल बाजार और कुशल कार्यबल उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विकसित देश भी आम आदमी की सेवा करने और नियमित चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय जेनेरिक दवाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न अनुमानों के अनुसार, अमेरिका में बिकने वाली दवाओं की लगभग 80 से 90 प्रतिशत जेनेरिक दवाएं हैं।
इसके अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीकों की लगभग 65 से 70 प्रतिशत आवश्यकताएं भारत में उत्पादित होती हैं या भारत से प्राप्त की जाती हैं। 25 वैश्विक जेनेरिक कंपनियों में से 10 भारत से संचालित होती हैं।

गोयल ने कहा वास्तव में, हमने जो विश्वास अर्जित किया है, उसी के कारण भारत में हमारे पास दुनिया के किसी भी अन्य हिस्से की तुलना में यूएसएफडीए (अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन) से अनुमोदित संयंत्रों की संख्या सबसे अधिक है।”

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें