स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

विश्व व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत 10वें स्थान पर, कोटेश्वर रामावत शीर्ष स्कोरर

विश्व व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत 10वें स्थान पर, कोटेश्वर रामावत शीर्ष स्कोरर
  • लीबिया और ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया अभियान का समापन, कोटेश्वर शीर्ष स्कोर
पायनियर समाचार सेवा
 
लखनऊ। भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम ने चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप में 10वां स्थान हासिल किया। भारतीय टीम ने लीबिया और ऑस्ट्रेलिया को हराकर प्रतियोगिता का समापन किया।
स्पेन के कैटालोनिया प्रांत के शहर ग्रानोलर्स में 16 से 20 सितंबर, 2026 तक आयोजित चैंपियनशिप के प्लेसमेंट ग्रुप के मैच में भारत ने पहले लीबिया को 14 -4 से हराया। इसके बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21-3 से एकतरफा जीत दर्ज की। इन दो जीतों के साथ भारत 10वें स्थान पर रहा।
भारतीय टीम के लिए कोटेश्वर रामावत का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। वह 30 गोल के साथ भारत के शीर्ष स्कोरर रहे और सभी देशों के खिलाड़ियों में 10वें स्थान पर रहे। गोलकीपर सिद्धप्पा पी. ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। उनकी 55 प्रतिशत शॉट सेविंग दक्षता रही और वह सभी गोलकीपरों में सातवें स्थान पर रहे।
ग्रुप सी में दोनों मुकाबले गंवाने के बाद भारतीय टीम प्लेसमेंट ग्रुप 9-12 में पहुंची थी । भारत को ग्रुप सी में 2022 के विश्व चैंपियन ब्राजील और 2022 के सिक्स-ए-साइड विश्व चैंपियन पुर्तगाल के साथ रखा गया था। दोनों मुकाबलों में हार के बाद भारतीय टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही और क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
टीम के प्रदर्शन पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पांडेय और महासचिव डॉ.तेजराज सिंह ने खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया की शीर्ष टीमों के बीच 10वां स्थान हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत और जुनून को दर्शाता है। प्रायोजकों और साझेदारों के निरंतर सहयोग से भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल के और ऊंचे मुकाम हासिल करने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के अभियान में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के साथ टाटा कैपिटल, यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल), आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) और केडी लॉजिस्टिक्स का सहयोग रहा। एचएआई के साझेदार एनजीओ फीनिक्स स्पोर्ट्स ने भी टीम की तैयारी और खिलाड़ियों को सहयोग उपलब्ध कराया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें