स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

आईएचएफ ट्रॉफी में भारत का दबदबा, यूथ और जूनियर दोनों वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

आईएचएफ ट्रॉफी में भारत का दबदबा, यूथ और जूनियर दोनों वर्ग में जीते स्वर्ण पदक
  • आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल 2026 (जोन टू – दक्षिण व मध्य एशिया)
 
लखनऊ (पायनियर खेल संवाददाता)।  भारत की पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल टीम ने बांग्लादेश में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल 2026 (जोन टू – दक्षिण व मध्य एशिया) में  शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा. आनन्देश्वर पाण्डेय एवं महासचिव डा. तेजराज सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। दोनों ने कहा कि भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।
गत 9 से 14 जून, 2026 तक ढाका (बांग्लादेश) में हुई चैंपियनशिप में यूथ वर्ग के मैच राउंड रॉबिन लीग आधार पर खेले गए। रविवार को यूथ (अंडर-18) वर्ग में भारत ने अपने अंतिम मैच में मालदीव को 49-22 से पराजित किया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 25-8 से आगे थी। टीम की ओर से रवि कुमार ने सर्वाधिक 10 गोल किए जो मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए जबकि प्रिंस साहू ने 8, रोहित सक्सेना ने 7 एवं पवन कुमार व ललित ने 6-6 गोल किए।
टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष  स्थान हासिल किया। इससे पहले भारत ने नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया था। इस वर्ग में मालदीव को रजत और अफगानिस्तान को कांस्य पदक मिला।
वहीं जूनियर (अंडर-20) वर्ग में चैंपियनशिप का आयोजन  लीग कम नाकआउट  आधार पर हुआ। इस वर्ग के फाइनल में  भारत ने बांग्लादेश को 48-27 से हराया। मध्यांतर तक भारत 26-13 से आगे था। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद तौसीफ रसूल चुने गए जिन्होंने 9 उपयोगी  गोल दागे।  वहीं सुशील ने 11, राहुल गुर्जर ने 9, नितिन ने 7 व विपुल ने 6 गोल किए।  इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में 58-23 से मालदीव को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस वर्ग में बांग्लादेश को रजत व यमन को कांस्य पदक मिला।
भारतीय टीम के साथ कंटिजेंट लीडर अतनु मजूमदार, यूथ टीम के हेड ऑफ डेलीगेट अमित पाण्डेय, यूथ टीम के कोच फिरोज अहमद खान और जूनियर टीम के मुख्य टीम कोच अनूप कासवान, सहायक कोच सुधाकर और हेड ऑफ डेलीगेट के तौर पर कुलदीप राणा उपस्थित रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें