स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

इंडिपेंडेंस कप अंडर-16: मनोज क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से रोमांचक जीत

इंडिपेंडेंस कप अंडर-16: मनोज क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से रोमांचक जीत
इंडिपेंडेंस कप अंडर-16: मनोज क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से रोमांचक जीत
  • अमन यादव के छह विकेट लेने के बाद भी ड्रीम क्रिकेट एकेडमी को नहीं दिला सके जीत

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ
एलसीए न्यू सेंटर ग्राउंड कुडियाघाट पर खेले गए इंडिपेंडेंस कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में मनोज क्रिकेट एकेडमी ने ड्रीम क्रिकेट एकेडमी को एक विकेट से हरा दिया। ड्रीम क्रिकेट एकेडमी के अमन यादव की छह विकेट की शानदार गेंदबाजी के बावजूद मनोज क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रीम क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.5 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। अग्रिम पांडे ने 25 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए, जबकि अरमान यादव ने 45 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली। मनोज क्रिकेट एकेडमी की ओर से सक्षम ने सात ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। वैभव सिंह को दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोज क्रिकेट एकेडमी ने 27.1 ओवर में नौ विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। हर्षित राणा ने 19 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन की तेज पारी खेली। निचले क्रम में अंश सिंह ने धैर्य दिखाते हुए 17 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

ड्रीम क्रिकेट एकेडमी के अमन यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 38 रन देकर छह विकेट झटके, लेकिन उनकी यह गेंदबाजी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मैन ऑफ द मैच मनोज क्रिकेट एकेडमी के सक्षम रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें