स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, छात्रों ने कूदकर बचाई जान

अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, छात्रों ने कूदकर बचाई जान

दमकल की करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने का कर रही प्रयास।

आग में कई लोगों के फंसे होने की जताई जा रही आशंका, बचाव कार्य जारी।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ।  अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के समय भवन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। आग तेजी से फैलने के कारण कई छात्रों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया, जिसके चलते कुछ छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक छात्र आग से बचने के प्रयास में नीचे कूद गया, लेकिन लोहे की ग्रिल पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रिल उसके पेट में घुस गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। भवन के निचले हिस्से में एक क्लिनिक, प्रथम तल पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी तथा दूसरे तल पर हेड हॉपर स्टूडियो नामक 3D आर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी संचालित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला अधिकारी लखनऊ समेत कई जिम्मेदार अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आग इतनी भीषण थी कि लोगों ने खुद कर अपनी जान बचाई है, फिलहाल बचाव कार्य अभी भी लगातार जारी है, सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। अभी आधिकारिक तौर पर किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। घटना में घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, डीजीपी उत्तर प्रदेश, पुलिस आयुक्त लखनऊ,संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का लिया है संज्ञान।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें