स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

हंगरी में भीषण सड़क हादसा: 12 की मौत और कई घायल, 24 टन वजनी कोच के नीचे दबे थे लोग

हंगरी में भीषण सड़क हादसा: 12 की मौत और कई घायल, 24 टन वजनी कोच के नीचे दबे थे लोग

बुडापेस्ट, एजेंसी। हंगरी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 10 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एम3 मोटरवे (राजमार्ग) पर मेजोकेरेजटेस शहर के पास पोलैंड में रजिस्टर्ड टूरिस्ट बस खाई में गिर गई। 24 टन वजनी कोट को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके नीचे कई यात्री दबे पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1 बजे मेजोकेरेजटेस से निकलने के थोड़ी देर बाद, न्यिरेगीहाजा शहर की ओर जाने वाले मोटरवे पर पलट गई। सरकारी समाचार एजेंसी एमटीआई के अनुसार, बस में 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आई जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर को पुलिस कस्टडी में लिया जा रहा है। नेशनल एम्बुलेंस सर्विस (ओएमएसजेड) ने कहा कि हादसा बड़ा था इसलिए 14 एम्बुलेंस यूनिट्स को मौके पर भेजा गया। एक व्यक्ति की जान को खतरा है, जबकि नौ को ज्यादा चोट आई है। वहीं, 37 अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन खास तौर पर मुश्किल था क्योंकि कई पैसेंजर पलटी हुई गाड़ी के नीचे फंसे हुए थे। सुबह करीब 3 बजे तक, फायरफाइटर्स ने बस से 35 लोगों को बचा लिया था। 24 टन वजनी कोच को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी ताकि रेस्क्यू टीम उसके नीचे फंसे लोगों तक पहुंच सके। मौके पर सिविलियन क्रेन बुलाई गईं, जबकि फायरफाइटर्स ने क्रेन के आने तक गाड़ी के पिछले एक्सल को उठाने के लिए विंच का इस्तेमाल किया। इस हादसे पर हंगरी और पोलिश अधिकारियों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और बचाव अभियान में शामिल इमरजेंसी सेवाओं और नागरिकों को धन्यवाद दिया। हंगरी की विदेश मंत्री अनीता ओर्बन ने कहा कि उनका देश हर संभव मदद पहुंचा रहा है, जबकि पोलिश दूतावास हादसा पीड़ितों से जुड़े मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है। पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पोलिश कांसुलर लगातार हंगरी के अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें