स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी

स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी

जागरूकता रैली निकाल युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान

पायनियर संवाददाता। उरई (जालौन)
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जनपद में माई भारत के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का आयोजन किया गया। विकास भवन उरई स्थित लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के संदेश को युवाओं तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में जनपद के नौ विकास खण्डों से आए मंगल दल, पीआरडी जवानों एवं युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधानमंत्री के संदेश के उपरांत युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि युवा यदि नशे से दूर रहेंगे तो स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तेजी से साकार होगा। उन्होंने युवाओं से समाज में नशा मुक्ति का संदेश घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है तथा नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
जिला विकास अधिकारी निशान्त पाण्डेय, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने भी युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपयुक्त, श्रम एवं रोजगार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों,  प्रतिनिधियों एवं युवा मंगल दल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें