स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

अस्पताल के संचालन पर रोक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र स्थित मैनकाइंड अस्पताल में दो दिन पहले महिला मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जांच पूरी होने तक अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी है। इस दौरान नए मरीजों की भर्ती और इलाज से संबंधित गतिविधियां भी बंद रहेंगी। बुधवार को निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मैनकाइंड अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल में महिला के इलाज से संबंधित दस्तावेज, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात खंगाले।

इसके साथ ही अस्पताल के पंजीकरण, संचालन और उपचार से जुड़े दस्तावेज भी जांच के लिए जुटाए गए। टीम ने अस्पताल संचालक और संबंधित कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। टीम उपचार से जुड़े रिकॉर्ड और अस्पताल में उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान करेगी। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि मरीज के इलाज में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन हुआ या किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारण और इलाज में किसी तरह की लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अस्पताल के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल जांच पूरी होने तक अस्पताल का संचालन रोक दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें