स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ, पायनियर। स्थानीय हॉर्नर कॉलेज, महानगर में यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाजपा ने किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने योग और ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक की पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले देश विकसित राष्ट्रों के रूप में पहचाने जाते हैं। ऐसे में बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एवं हॉर्नर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. माला मेहरा, उपाध्यक्ष मोनिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिना हबीब, संयुक्त सचिव रजा हुसैन, लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अमय चौहान तथा डॉ. असरार अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रमुख परिणाम

सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-16 किग्रा में अबीशी जहां ने स्वर्ण, दराती ने रजत पदक जीता। सब-जूनियर बॉयज अंडर-35 किग्रा में अयान मोगुलुरु शेख ने स्वर्ण, मोहम्मद अरहान ने रजत व आदृत ने कांस्य पदक जीता। अंडर-38 किग्रा में आयुष्वान मिश्रा ने स्वर्ण व अश्विक सहा ने रजत पदक जीता। अंडर-50 किग्रा में देव मलिक ने स्वर्ण व जेडएन ब्रूक्स ने रजत पदक जीता। अंडर-29 किग्रा में प्रत्युष कन्नौजिया ने स्वर्ण, इमाद मोहसिन ने रजत तथा दिग्विजय सिंह व रिहत कवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-26 किग्रा में समृद्धि तिवारी ने स्वर्ण व अफ़शीन जहां ने रजत पदक जीता।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें