स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

GCL: गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को हराकर जीता पहला खिताब

GCL: गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को हराकर जीता पहला खिताब
  • FYERS अमेरिकन गैम्बिट्स ने CheQ मुंबा मास्टर्स को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

बेंगलुरु। इयान नेपोम्नियाची की शानदार वापसी और निर्णायक मुकाबले में मैग्नस कार्लसन की पोजिशनल गलती का फायदा उठाते हुए Ganges Grandmasters ने मौजूदा चैंपियन Alpine APL Pipers को 7-5 से हराकर Global Chess League (GCL) के चौथे सत्र का खिताब अपने नाम कर लिया। Tech Mahindra और FIDE की संयुक्त पहल GCL में यह Grandmasters का पहला खिताब है।

दो लेग के फाइनल में पहला मुकाबला 3-3 से बराबर रहने के बाद दूसरे लेग में Grandmasters ने बाजी मारी। खिताबी मुकाबले में लेवोन अरोनियन ने अनीश गिरी के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद अन्य बोर्ड पर मुकाबले बराबरी पर रहे, जबकि वोलोडर मुर्ज़िन ने ल्यूक लियोन मेंडोंका को हराकर Pipers को मुकाबले में बनाए रखा।

निर्णायक क्षण कार्लसन और नेपोम्नियाची के बीच मुकाबले में आया। कार्लसन 28वीं चाल के बाद जीत की स्थिति बनाने की कोशिश में पोजिशनल गलती कर बैठे। नेपोम्नियाची ने इसका फायदा उठाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। इसके बाद स्टावरौला त्सोलाकिडू ने कोनेरू हम्पी को मात देकर Grandmasters की जीत पक्की कर दी।

नेपोम्नियाची को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने काले मोहरों से मुकाबले के लिए अलग तैयारी की थी और शुरुआती दौर में मुश्किल स्थिति में पहुंच गए थे। हालांकि, प्रतिद्वंद्वी की गलती का फायदा उठाकर उन्होंने वापसी की। उन्होंने टीम के समर्थन और एकजुटता को खिताबी जीत का खास हिस्सा बताया।

टूर्नामेंट में त्सोलाकिडू को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। उन्होंने 12 मुकाबलों में छह जीत और तीन ड्रॉ के साथ कुल 21.5 अंक जुटाए। पुरस्कार के रूप में उन्हें जावा बाइक प्रदान की गई। वहीं, CheQ Mumba Masters की डी. हरिका पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं। उन्होंने 12 मैचों में चार जीत और आठ ड्रॉ के साथ 18.5 अंक हासिल किए।

इससे पहले तीसरे स्थान के मुकाबले में FYERS American Gambits ने CheQ Mumba Masters को 7.5-4.5 से हराया। शनिवार को मिली हार के बाद Gambits ने जोरदार वापसी की। निहाल सरीन ने एम. प्राणेश को दोनों मुकाबलों में मात दी, जबकि मार्क-एंड्रिया मौरिज़ी ने भी दोनों गेम जीतकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

GCL के चौथे सत्र का लीग चरण बेहद कड़ा रहा। आठवें राउंड तक सभी छह टीमें शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई थीं। फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला शनिवार को अंतिम लीग मुकाबले के बाद हुआ।

आयोजकों के अनुसार, नौ दिनों तक स्टेडियम में दर्शकों की बड़ी मौजूदगी रही। टूर्नामेंट के दौरान YouTube सब्सक्राइबर में पांच गुना और सोशल मीडिया फॉलोअर्स में दो गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। GCL कमिश्नर गौरव रक्षित ने कहा कि दर्शकों की भागीदारी और समर्थन ने लीग के उद्देश्य को मजबूती दी है और इससे शतरंज को प्रशंसकों के और करीब लाने में मदद मिली है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें