स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

गांवों की बदलेगी तस्वीर डीएम ने 23 गांवों के विकास कार्यों को दी हरी झंडी

गांवों की बदलेगी तस्वीर डीएम ने 23 गांवों के विकास कार्यों को दी हरी झंडी

पायनियर ।  सोनभद्र

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जनपद में चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जनपद में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक कुल 188 ग्राम पंचायतों का प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयन किया गया है।इनमें से 19 ग्रामों में सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।वहीं 23 अन्य ग्रामों में भी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य कराए जाने को जिलाधिकारी ने हरी झंडी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत कराए जा रहे सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कराए। 

उन्होंने कहा कि 23 ग्रामों में स्वीकृत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के तहत चयनित शेष 146 ग्राम पंचायतों में चल रहे सर्वे कार्य की भी समीक्षा की।उन्होंने निर्देशित किया कि इन ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी बैठकों में संबंधित ग्राम पंचायतों के लिए आवश्यक डेवलपमेंट कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें