स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

लाइसेंसी पिस्टल छीनकर फायरिंग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

लाइसेंसी पिस्टल छीनकर फायरिंग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल छीनने, फायरिंग करने और मोबाइल लूटने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चार हजार  रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को भोलापुरी निवासी जितेंद्र सिंह ने काकोरी थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी ब्रह्मानंद और कालिम अंसारी के साथ मौजूद थे।

इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला कर उनकी लाइसेंसी .32 बोर पिस्टल छीन ली। आरोप है कि हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की और ब्रह्मानंद का मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए काकोरी पुलिस और पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

जांच के दौरान आरोपियों की पहचान होने पर मुखबिर की सूचना के आधार पर बबुरियाखेड़ा अंडरपास के पास घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय राजपूत (21 वर्ष), अंकित राजपूत (24 वर्ष), विनय कुमार रावत (22वर्ष) निवासी ग्राम बेढ़ौना, थाना काकोरी तथा मोहित यादव (24 वर्ष) और पंकज कुमार (32 वर्ष) निवासी ग्राम भुलसी, थाना मलिहाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और चार हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विनय कुमार रावत, विनय राजपूत और अंकित राजपूत के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, अपहरण और मारपीट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक सतीशचन्द्र राठौर के नेतृत्व में काकोरी पुलिस एवं पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही छीनी गई लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें