स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

निजी अस्पतालों में फायर विभाग की छापेमारी,नहीं मिली फायर एनओसी

निजी अस्पतालों में फायर विभाग की छापेमारी,नहीं मिली फायर एनओसी

रहीमाबाद के जीवन धारा, नाव्या, द ऑक्सीजन समेत कई अस्पतालों की हुई जांच

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे निजी अस्पतालों में उस समय हड़कंप मच गया। जब फायर विभाग की टीम ने अचानक अस्पतालों में पहुंचकर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था और फायर एनओसी की जांच शुरू कर दी। फायर विभाग की टीम ने एक के बाद एक कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान अस्पताल संचालकों से फायर एनओसी समेत अग्निसुरक्षा से संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे गए। फायर विभाग के दरोगा राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने रहीमाबाद स्थित जीवन धारा हॉस्पिटल, नाव्या हॉस्पिटल, द ऑक्सीजन हॉस्पिटल, न्यू प्रयाग हॉस्पिटल और मानवी हॉस्पिटल समेत अन्य निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने अस्पतालों में अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा इंतजामों और फायर एनओसी से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। दरोगा राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जांच के दौरान फायर एनओसी नहीं मिलने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद करीब तीन दिन में उच्च अधिकारियों के स्तर से संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस जारी होने के बाद अस्पताल संचालकों को अग्निसुरक्षा संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का मौका दिया जाएगा।

फायर विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निसुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी समय गंभीर घटना का कारण बन सकती है। विभाग की ओर से अब अस्पतालों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था की जांच आगे भी जारी रहने की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस दिए जाने के बाद अगले तीन दिन के बाद यदि संबंधित अस्पतालों द्वारा फायर एनओसी प्राप्त करने और निर्धारित अग्निसुरक्षा मानकों को पूरा करने में लापरवाही बरती जाती है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। फायर विभाग की इस कार्रवाई के बाद रहीमाबाद क्षेत्र के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में भी खलबली मची हुई है।

जांच में किसी अस्पताल के पास नहीं मिली एनओसी

फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान जांच किए गए। अस्पतालों में फायर एनओसी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद टीम ने अस्पताल संचालकों को अग्निसुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। विभाग की ओर से अब जांच की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें