स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

दुकान पर विवाद के बाद दो कांस्टेबलों पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज 

दुकान पर विवाद के बाद दो कांस्टेबलों पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित भैसामऊ क्रॉसिंग पर एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे बीकेटी थाना पर तैनात दो कांस्टेबलों से दुकानदार ने पहले गाली गलौज की फिर लोहे की पाइप,ईंट और पत्थरों से हमला बोल दिया,जिसके बाद दोनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई,वहीं दूकानदार दुकान बंद कर अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को अमरोहा निवासी अंकित सिंह अपने साथी अंकित कुमार के साथ भैसामऊ क्रॉसिंग स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे।

दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए मांग रहा था, जिसका अंकित व उसके साथी ने विरोध किया और दूसरी दूकान की ओर जाने लगे तभी इसी बात से नाराज दूकानदार व दुकान में मौजूद अन्य युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी और कुछ ही देर बाद फोन कर 8 से 10 लोगों को मौके पर बुला लिया जो लोहे की पाइप लेकर पहुंचे और दोनों युवकों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों पास ही एक दुकान के अंदर घुस गए,लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और ईंट-पत्थरों से हमला जारी रखा।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बख्शी का तालाब पुलिस ने दुकान संचालक शिवेंद्र उर्फ़ शिवम्, अभिषेक कुमार यादव,अर्पित यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास,मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सहित अन्य धाराओं मे मुक़दमा दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें