स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

पत्रकार स्थायी समिति में गूंजा वरिष्ठ पत्रकार के ख़िलाफ़ एफ़आईआर का मामला

पत्रकार स्थायी समिति में गूंजा वरिष्ठ पत्रकार के ख़िलाफ़ एफ़आईआर का मामला

सहारनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति में पत्रकारो की सुविधा और पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में चर्चा हुई।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष,स्थायी समिति के सदस्य आलोक तनेजा ने जिलाधिकारी के सामने पत्रकार सुरेंद्र सिंघल का मामला उठाते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंघल जिले के वरिष्ठतम पत्रकारो में शुमार है और मान्यता प्राप्त पत्रकार के साथ साथ जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के सदस्य भी है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने तथ्यों और वार्ता के अंशों को अपने अनुसार एफ़आईआर के लिए दिये गये तहरीर में लिखा है जो सरासर ग़लत और निराधार है, इस मामले की राजपत्रित अधिकारी से जाँच होनी चाहिए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और समिति सदस्य आलोक तनेजा नेअंतर्जनपदीय टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल में छूट के साथ साथ थाना स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारो की सूची और स्थायी समिति में शामिल पत्रकारो की सूची उपलब्ध रहने को कहा जिससे पत्रकार उत्पीड़न के मामले रुक सके।

स्थायी समिति में शामिल सभी 5 पत्रकारो ने मान्यता प्राप्त पत्रकारो के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद चौहान का आभार व्यक्त किया ।
जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति का संचालन जिला सूचना अधिकारी दिलीप गुप्ता ने किया,बैठक में समिति सदस्य यश प्रभाकर,हर्ष प्रभाकर,सुरेंद्र सिंघल के अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन,नवाजिश ख़ान,वेद प्रकाश पांडेय,संजय चौधरी,सतीश आजाद, जुहेब ख़ान भी शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें