स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

एसटीएफ ने इनामी गांजा तस्कर को दबोचा

एसटीएफ ने इनामी गांजा तस्कर को दबोचा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी अभियुक्त युसुफ अंसारी उर्फ आसिफ अंसारी को बरेली से गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना मोठ, जनपद झांसी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित था। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त युसुफ अंसारी उर्फ आसिफ अंसारी वर्ष 2025 में अपने सहयोगियों राहुल कुमार, जय प्रकाश और पवन पाण्डेय के साथ डीसीएम में मछली के दाने की बोरियों की आड़ में गांजा लोड कराया था।

डीसीएम को राहुल कुमार और जय प्रकाश लेकर बिजनौर जा रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ ने उन्हें पकड़ लिया था। इस कार्रवाई के बाद थाना मोठ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।  मामले में युसुफ अंसारी फरार चल रहा था। अपनी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। मामले में उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 का पुरस्कार घोषित था। इसी क्रम में सोमवार को बदायूँ बरेली नेशनल हाईवे, चांदपुर बल्लिया रोड तिराहे पर थाना क्षेत्र भमौरा, जनपद बरेली से उसे गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा पूछताछ में अभियुक्त युसुफ अंसारी उर्फ आसिफ अंसारी ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ गांजा तस्करी के गिरोह में सक्रिय रूप से शामिल था और गिरोह छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजा लाकर बिजनौर और आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचता था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें