स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, सड़क से डीएम आवास तक फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, सड़क से डीएम आवास तक फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा

पायनियर संवाददाता
पीलीभीत।

भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शुक्रवार देर रात तक शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रहने, लो वोल्टेज और फेस की समस्या से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान रहे। हालात ऐसे हो गए कि लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने पहले बिजली विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार शिकायतें दर्ज कराई, लेकिन समाधान न मिलने पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। खकरा पुल के समीप बड़ी संख्या में एकत्र उपभोक्ताओं की बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) से तीखी नोकझोंक हुई। लोगों का आरोप था कि पिछले दो दिनों से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और फेस की समस्या के कारण भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का बुरा हाल है, जबकि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस समाधान नहीं कर पा रहे हैं। काफ़ी संख्या में उपभोक्ता नकटादाना पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली और सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया, जिसके बाद उपभोक्ता वापस लौट गए।

बाद में कई उपभोक्ता जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आवास भी पहुंचे और डीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने का प्रयास किया, लेकिन देर रात होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। निराश होकर सभी वापस लौट गए।
शनिवार सुबह को भी शहर के कई क्षेत्रों में छिटपुट फॉल्ट, लो वोल्टेज और फेस की समस्या बनी रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बिजली गई तो जिम्मेदार भी गायब, फोन की घंटियां बजती रहीं

 

बिजली संकट से बेहाल उपभोक्ता पूरी रात राहत की उम्मीद में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार फोन करते रहे, लेकिन अधिकांश कॉल अनसुनी रह गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि न किसी ने फोन उठाया और न ही बिजली बहाली को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे, जबकि जिम्मेदार अधिकारी जनता की पहुंच से दूर नजर आए। लोगों का कहना है कि जब संकट के समय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, तो आम जनता अपनी समस्या किससे कहे। विभाग की इस कार्यशैली ने उपभोक्ताओं की नाराजगी और व्यवस्था की जवाबदेही, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिजली संकट पर जवाब मांगने पहुंचे जिलाध्यक्ष, जेई से हुई नोकझोंक

 

बिजली संकट से परेशान उपभोक्ताओं की शिकायत पर हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा खकरा पुल के समीप पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद अवर अभियंता (जेई) से बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण और बहाली में हो रही देरी के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि जवाब देने के बजाय जेई ने अभद्र व्यवहार किया, जिससे मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई। घटना को लेकर लोगों ने अधिकारियों से मामले की जांच कर संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें