स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

चुनाव कभी भी हो सकते हैं,कार्यकर्ता अभी से तैयार रहें: अनुप्रिया पटेल

चुनाव कभी भी हो सकते हैं,कार्यकर्ता अभी से तैयार रहें: अनुप्रिया पटेल

अपना दल की राष्ट्रªय अध्यक्ष ने संगठन को धार देने का दिया मंत्र
राम मंदिर प्रकरण पर बोलीं-दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

शशिकांत दूबे। सुलतानपुर

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री तथा अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए अलर्ट करते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सोमवार को रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सुलतानपुर में अपना दल (एस) का मजबूत जनाधार है और एनडीए गठबंधन ने लगातार चुनावी सफलताओं के जरिए जनता का विश्वास जीता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है। पत्रकारों से बातचीत में सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए के पांच घटक दल हैं, लेकिन फिलहाल सीटों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। समय आने पर गठबंधन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की1 कथित चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

वहीं डिम्पल यादव की बेटी पर हुई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि बेटियों पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी अक्षम्य है। राजनीति अपनी जगह है,लेकिन बेटियों को विवादों में घसीटना किसी भी स्तर पर उचित नहीं माना जा सकता। सामाजिक न्याय के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी ने जातीय जनगणना, ओबीसी आरक्षण और सामाजिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद पिछड़े वर्गों के लिए और प्रभावी नीतियां बनाने का रास्ता साफ होगा।

————-

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें