स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

एलडीए में लगा निबंधन शिविर, पहले दिन 107 आवंटियों ने करायी रजिस्ट्री

एलडीए में लगा निबंधन शिविर, पहले दिन 107 आवंटियों ने करायी रजिस्ट्री

  • पीएमएवाई, आश्रयहीन एवं ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटियों ने दिखाया उत्साह, 15 अक्टूबर तक लगेगा शिविर

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
एलडीए में लगाये गये विशेष निबंधन शिविर में मंगलवार को 107 आवंटियों ने अपने पक्ष में सम्पत्ति की रजिस्ट्री करवायी। बिना किसी भागदौड़ के एक ही पटल पर फाइल तैयार हुयी और वहीं रजिस्ट्री हो गयी तो आवंटियों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की पहल पर आयोजित इस कैम्प की जमकर सराहना की।
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों का आवंटन किया गया है। जिनमें से कई आवंटियों ने सम्पत्ति की रजिस्ट्री नहीं करायी है। इसे ध्यान में रखते हुए आवंटियों की सहूलियत के लिए 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष निबंधन शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर में प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही निबंधन विभाग की टीम भी उपस्थित रहेगी। शिविर के पहले दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में आवंटियों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चली कार्यवाही के दौरान कुल 107 आवंटियों के पक्ष में सफलतापूर्वक निबंधन की कार्यवाही की गयी। इसमें विभिन्न अपार्टमेंट्स के फ्लैट्स, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम विस्तार, बसन्तकुंज, शारदानगर, गोमती नगर व प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की सम्पत्तियां शामिल हैं। इसमें विशेष रूप से पीएमएवाई, आश्रयहीन एवं ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटियों ने उत्साह दिखाया। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि कैम्प में रजिस्ट्री के लिए कई नये आवेदन भी आए हैं, जिसके लिए फाइलें तैयार करायी जा रही हैं। वहीं, जिन आवंटियों ने अभी तक रजिस्ट्री के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें नोटिस भेजी जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें