स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

एलडीए में 15 अक्टूबर को लगेगा लोन मेला

एलडीए में 15 अक्टूबर को लगेगा लोन मेला

  • सभी राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों की टीम रहेगी उपस्थित, मौके पर एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर मिलेगा लोन
  • ‘एक दिन-एक स्थान, लोन सम्बंधी पूर्ण समाधान’ के तहत हर वर्ग के आवंटियों की ऋण सम्बंधी जरूरतें होंगी पूरी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एलडीए आम लोगों की सुविधा के लिए लोन मेला लगाने जा रहा है। यह लोन मेला 15 अक्टूबर, 2026 को गोमती नगर स्थित प्राधिकरण कार्यालय में लगाया जाएगा। जहां सभी राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों की टीम उपस्थित रहेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन की सुविधा मिलेगी।

एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का आवंटन किया गया है। इनमें से कई आवंटी सही जानकारी के आभाव व बैंक से लोन न मिलने के कारण सम्पत्ति का पूरा भुगतान नहीं कर पाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में आवंटियों पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ तो पड़ता ही और देरी होने पर आवंटन निरस्त होने का खतरा भी रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आवंटियों की सुविधा के लिए लोन मेला आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। जिसके अनुपालन में 15 अक्टूबर, 2026 को प्राधिकरण कार्यालय में ‘एलडीए लोन मेला’ आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों के अधिकारी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहेंगे।

यह फायदें मिलेंगे
एलडीए के लेखाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह लोन मेला आवंटियों के लिए कई मायनों में लाभदायक साबित होगा। यहां सभी को एक ही स्थान पर ऑन स्पॉट बैंक सहायता मिलेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी प्रदान की जाएगी। साथ ही ज्यादा बैंकों के प्रतिभाग करने से प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन मिलेगा। उन्होंने बताया कि आवंटियों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय एवं जाति प्रमाण पत्र आदि प्रपत्र लाने होंगे।

दुर्बल आय वर्ग को बड़ी राहत
एलडीए लोन मेला से खास तौर से दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एलडीए अधिकारियों ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवंटियों को बैंक से लोन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एलडीए के लोन मेले में एक ही छत के नीचे उनका सारा काम हो जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल नगर योजना, सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना, पहले आओ-पहले पाओ योजना, अनंत नगर योजना के साथ ही अन्य योजनाओं में आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्ति लेने वाले आवंटी बैंक लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

वर्जन
‘एक दिन-एक स्थान, लोन सम्बंधी पूर्ण समाधान’ के उद्देश्य से यह लोन मेला लगवाया जा रहा है। इसमें हर वर्ग के आवंटियों की ऋण सम्बंधी जरूरतें पूरी होंगी और वे पूरा भुगतान करके अपनी सम्पत्ति के मालिक बन सकेंगे।
प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष
लखनऊ विकास प्राधिकरण

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें