स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

85 लाख के मादक पदार्थ नष्ट, 134 मामलों की जब्त खेप का हुआ निस्तारण

85 लाख के मादक पदार्थ नष्ट, 134 मामलों की जब्त खेप का हुआ निस्तारण

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत पीलीभीत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त 104.701 किलोग्राम मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से विनिष्टीकरण कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) ने जिले के 16 थानों में दर्ज 134 मुकदमों से संबंधित जब्त चरस, स्मैक, हेरोइन, डोडा, भांग और गांजा को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नष्ट कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया की निगरानी तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में डीसीआरबी शाखा के सहयोग से संपन्न हुई।

जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र स्थित अधिकृत इंसिनरेटर प्लांट में निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से पूरी की गई। एसपी का कहना है कि ऑपरेशन दहन के तहत जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण करने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें