स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

आत्मविश्वास व लगन से ही पूरे होगें सपने: डीजीपी

आत्मविश्वास व लगन से ही पूरे होगें सपने: डीजीपी

रक्षाबंधन पर बालिकाओं ने डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को बांधी राखी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जन भवन परिसर स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 20 बालिकाओं ने डीजीपी राजीव कृष्ण सहित उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खास बात यह रही कि बालिकाओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बांधीं। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में आत्मीयता और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर डीजीपी ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर उन्हें बहनों एवं बच्चों के साथ बैठकर राखी बंधवाने और इस पर्व की खुशियां उनके साथ साझा करने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे अपने लिए अत्यंत विशेष, भावनात्मक एवं सुखद अनुभव बताया तथा कहा कि बालिकाओं का पुलिस मुख्यालय में आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है। पुलिस महानिदेशक ने इस विशेष अवसर के आयोजन के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से पुलिस परिवार को बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को आत्मीयता के साथ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका के अपने सपने और लक्ष्य हैं। कोई पुलिस अधिकारी बनना चाहती है, कोई खिलाड़ी तो कोई शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का सपना देखती है। उन्होंने बालिकाओं से अपने सपनों को पूरे आत्मविश्वास, लगन और परिश्रम के साथ साकार करने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेंगी। अंत में पुलिस महानिदेशक ने सभी बालिकाओं एवं उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित, प्रसन्न एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में उपस्थित पुलिस महानिदेशक, साइबर अपराध/रेलवे/ईओडब्ल्यू/फायर सर्विसेज, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/मानवाधिकार, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था/भ्रष्टाचार निवारण संगठन, पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें