स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

20 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुई डीपीआरओ कार्यालय की लिपिक

20 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुई डीपीआरओ कार्यालय की लिपिक

डीपीआरओ कार्यालय में महिला लिपिक घूस लेते गिरफ्तार! विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

निलंबन रोकने के नाम पर मांगे थे पैसे, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

पायनियर संवाददाता। लखीमपुर-खीरी

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक रेखा मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद लखनऊ ले गई।विकास खंड कुंभी की ग्राम पंचायत बेड़ा मुल्तान में सफाई कर्मी के पद पर तैनात अखिलेश ने विजिलेंस से शिकायत की थी। उसका आरोप था कि उसके सेवा संबंधी प्रकरण को निस्तारित करने के बदले लिपिक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रकम तय होने के बाद उसने 20 हजार रुपये लिपिक को दिए थे। इसके बावजूद जनवरी में उसे निलंबित कर दिया गया।

शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही लिपिक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे दबोच लिया। मौके से 20 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहले महिला थाने लाया गया। जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम उसे आगे की पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई। इस कार्रवाई के बाद पंचायत राज विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें