स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

दो युवकों को ट्रैक ने मारी ठोकर एक की मौत

दो युवकों को ट्रैक ने मारी ठोकर एक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में बीती रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक उन्नाव के असोहा थाना के नौगवां निवासी सज्जन कुमार का बेटा सूरज लोधी (26) मजदूरी करता था। गुरुवार को वह अपने दोस्त दीपक के साथ मजदूरी करने लखनऊ आया था। जहां से रात करीब 9:30 बजे बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे।

तभी बंथरा में जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। जबकि दीपक का इलाज जारी है। 

उधर घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक सूरज के परिवार में उसके पिता सज्जन के अलावा मां रामरती देवी और तीन भाई हैं। सूरज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। फिलहाल पुलिस ने सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें