स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराबैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेरा

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल

तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; अमखेड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल

बरखेड़ा-पीलीभीत । बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अमखेड़ा गांव के मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच वर्षीय मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव काजर बोझी निवासी नरेश चंद्र अपनी बाइक से मां बुद्धो देवी और पांच वर्षीय पुत्र मानस के साथ बरखेड़ा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मसीत गांव निवासी वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी के साथ बीसलपुर क्षेत्र के गांव महुआ स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।


बताया गया कि अमखेड़ा गांव के मोड़ के सामने दोनों बाइकें आमने-सामने आ गई और तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सीएचसी में चिकित्सकों ने उपचार के बाद मासूम मानस, वीरेंद्र कुमार और बुद्धो देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें