स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल

डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल

पूरनपुर- पीलीभीत । पूरनपुर-खुटार हाईवे पर सोमवार को चीनी मिल के पास डंपर और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कार चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।


उत्तराखंड प्रांत के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी सनातन अपनी पत्नी साधना (38), पुत्र शांतनु (15), पुत्री खुशबू (17), चाचा तारष और एक अन्य वृद्ध महिला के साथ कार से शाहजहांपुर जिले के खुटार की ओर जा रहे थे। कार तारष चला रहे थे। जैसे ही कार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में चीनी मिल के पास पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार साधना और एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे तारष वाहन में बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तारष को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में सनातन, उनका पुत्र शांतनु और पुत्री खुशबू घायल हो गए। खुशबू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने से यातायात भी प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पूरनपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्ज़े में ले लिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें