स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

• नौ अधिकारी अनुपस्थित मिले, तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब
• एक सप्ताह में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

पायनियर संवाददाता। सहजनवा

तहसील सभागार सहजनवा में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा एवं डीआईजी एस. चनप्पा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान बीईओ पाली, बीईओ पिपरौली, सीडीपीओ सहजनवा, चकबंदी अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी पिपरौली, पशु चिकित्साधिकारी पाली, ड्रेनेज सहायक अभियंता, सहायक अभियंता बाढ़ खंड, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी तथा पशु चिकित्साधिकारी सहजनवा अनुपस्थित पाए गए।

इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।जनसुनवाई के दौरान हरिनाथ पुत्र रामसूरत निवासी भरसाड़ ने अपने सगे भाइयों द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं जयनाथ सिंह निवासी चरड़ाव ने खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की। मझौरा निवासी ममता देवी पत्नी गुरु प्रसाद ने पुलिस पर मकान निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया। इसके अलावा भरपूरवा निवासी रामकुमार पुत्र रामसूरत ने राजस्व विभाग द्वारा चक रोड की पैमाइश न किए जाने की शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी।मंडलायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।सम्पूर्ण समाधान दिवस में 150 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 80, पुलिस विभाग से संबंधित 47, विकास विभाग से 8, आपूर्ति विभाग से 6 तथा अन्य विभागों से 9 मामले शामिल रहे। राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष राजस्व टीम गठित करने तथा पुलिस मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केशरी नंदनतिवारी, क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी सत्यकाम तोमर, अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत, थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र, थाना प्रभारी प्रशांत पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें