स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

गोपाल अग्निहोत्री की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

गोपाल अग्निहोत्री की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

यूपी के शाहजहांपुर जनपद के सपा नेता गोपाल अग्निहोत्री आजकल चर्चाओं में हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनपद से लेकर लखनऊ तक बढ़ती राजनीतिक सदगर्मियां एक चर्चा का विषय बन गईं हैं।बुधवार को समाजवादी विचारक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी के बीच पुवायां के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी गोपाल अग्निहोत्री मंच पर प्रमुख नेताओं के साथ नजर आए।कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ सपा नेता सनातन पांडेय के नेतृत्व में हुआ, जहां प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गोपाल अग्निहोत्री की सक्रिय भूमिका राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

*गोपाल अग्निहोत्री की सक्रियता से बड़ी चर्चाएं*

कार्यक्रम के दौरान गोपाल अग्निहोत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चुनावी विषयों पर बातचीत करते दिखाई दिए। हालांकि, बातचीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।


राजनीतिक सूत्रों के हवाले से कई तरह की चर्चाएं हैं। इसी बीच अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में PDA की व्याख्या करते हुए “P for पंडित” का उल्लेख किया, जिसके बाद राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि आगामी चुनावों को देखते हुए ब्राह्मण समाज को लेकर पार्टी कोई नई रणनीति बना सकती है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सपा नेता गोपाल अग्निहोत्री का बड़ा बयान

गोपाल अग्निहोत्री ने कहा कि वह जिले के वरिष्ठ ब्राह्मण नेता जयेश प्रसाद जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी इस बार जयेश प्रसाद जी की अगुवाई में शाहजहांपुर में मजबूत प्रदर्शन करेगी।

 

अनुज अग्निहोत्री-शाहजहांपुर 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें