स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मयूर विहार की जर्जर सड़क के बहुरेंगे दिन, 3.05 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

मयूर विहार की जर्जर सड़क के बहुरेंगे दिन, 3.05 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण
  • मेलाघाट मेन रोड से मयूर विहार सेक्टर-2, 3 तक 2.6 किमी मार्ग पर लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। मयूर विहार वार्ड नंबर-9 की लंबे समय से जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड शासन ने मेलाघाट मेन रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार सेक्टर-2, 3 वार्ड नंबर-9 तक जाने वाले 2.600 किलोमीटर लंबे मार्ग के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा पुनर्निर्माण के लिए 305.04 लाख रुपये (करीब 3.05 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्र की खराब सड़क को लेकर स्थानीय निवासी नवीन बोरा सहित वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया था। उनका कहना था कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण स्कूली बच्चों, साइकिल चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रात के समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। जनहित की मांग पर शासन ने संज्ञान लेते हुए अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को आवश्यक आदेश जारी किए हैं। राज्य योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना की प्रोजेक्ट आईडी 11047 है। शासनादेश के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य के लिए प्रारंभिक रूप से 0.10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। कार्य शुरू करने से पहले प्राविधिक स्वीकृति, ड्रेनेज प्लान सहित विभागीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क के पुनर्निर्माण से मयूर विहार और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें