स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

गांव-गांव तक पहुंच रही डिजिटल सुरक्षा की जागरूकता

गांव-गांव तक पहुंच रही डिजिटल सुरक्षा की जागरूकता

साइबर पंचायत की पांचवीं कड़ी आयोजित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएसवाई-नारी वेलफेयर फाउंडेशन व आरटी साइबर एकेडमी की संयुक्त पहल साइबर पंचायत की पांचवीं कड़ी का आयोजन करियर ग्लोबल स्कूल, बख्शी का तालाब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन देश के जाने-माने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ एवं आरटी साइबर एकेडमी के संस्थापक रक्षित टंडन ने स्वयं किया। साइबर पंचायत’ एक सतत चलने वाली पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सहज भाषा में जागरूक करना है।

इस पांचवें संस्करण में रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को तेजी से बदलते साइबर खतरों तथा गांव-कस्बों में आम होते जा रहे साइबर फ्रॉड के तरीकों और उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल एवं संदेश, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, पहचान की चोरी, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिम तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों को गांव-देहात के जीवन से जुड़े सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। ताकि ग्रामीण पृष्ठभूमि के प्रतिभागी भी इन्हें आसानी से समझ सकें।

प्रतिभागियों को मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने, अनजान लिंक पर क्लिक या संदिग्ध क्यूआर कोड को स्कैन न करने तथा ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही गांवों में तेजी से बढ़ रहे स्मार्टफोन और इंटरनेट उपयोग के बीच सोशल मीडिया पर निजी जानकारी, फोटो और लोकेशन साझा करते समय सावधानी बरतने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर ठगी होने पर घबराने या देरी करने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

वित्तीय साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को सुरक्षित किए जाने की संभावना बढ़ जाती है। रक्षित टंडन के साथ प्रश्नोत्तर एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवकों दीपांशु, जान्हवी, अग्रिमा, शिरीन एवं आरोही ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं साइबर पंचायत की यह पांचवीं कड़ी इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल सुरक्षा की जानकारी अब शहरों तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक पहुंच रही है। पीएसवाई-नारी वेलफेयर फाउंडेशन व आरटी साइबर एकेडमी ने आगे भी प्रदेश के अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षित टंडन के नेतृत्व में यह अभियान चलाते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें